Header Ads

Header ADS

2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा


 सिकन्दरपुर ( बलिया) आसन्न 2022  के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। प्रदेश में आम जनता पर जितना अत्याचार भाजपा सरकार ने किया है।उसका बदला लेने के लिए प्रदेशवासी कमर कसकर तैयार है। 

यह  बातें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी ने कही।वह रविवार को स्थानीय डाकबंगला प्रांगण में  समाजवादी पार्टी एवं भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के संयुक्त कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि  2022 के चुनाव में आप भाजपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त करा दें। 

बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाकर स्वागत किया।साथ ही भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के कार्यकर्ताओं ने भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से विधिवत परिचय भी किया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि 2022 के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को विधानसभा का चुनाव में  अधिक से अधिक वोटों से विजय दिलानी है।


 बैठक को डॉ मदन राय , राजनीश श्रीवास्तव, सौमेन्द्र कुमार उर्फ फुन्नू राय, विनोद तिवारी, अनन्त  मिश्र, सुनील सिंह ,भीष्म यादव, सुग्रीव राजभर,मुन्नी लाल यादव ,अर्चना विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, खुर्शीद आलम, कुसुम चौहान, रामेश्वर राय, नीलम राजभर, शिवजी त्यागी, वीर बहादुर वर्मा, नमो नारायण सिंह, विवेक सिंह, बंगाली रावत,प्रेम प्रकाश राय आद ने भी सम्बोधित  किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं ग्रामपंचायत एकइल के पूर्व प्रधान विनोद तिवारी ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण किया।अध्यक्षता अनिल राजभर एवं संचालन रामजी यादव ने किया।



रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.