Header Ads

Header ADS

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार


 मनियर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नैयर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी बाँसडीह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष मनियर मदन पटेल , हमराह उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम यादव ,कांस्टेबल निरंजन कुमार द्वारा दो बाइक चोरों को चोरी के बाइक के साथ विगत रविवार के दिन मुखबिर की सूचना पर मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर एवं भागीपुर के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया जबकि बाइक चोरी में शामिल एक युवक चोरी की बाइक के साथ भागने में सफल रहा ।पुलिस ने आरोपियों को धारा 41,411, 420 ,467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान भेज दिया ।सोनू गोंड़ पुत्र ओमप्रकाश गोंड निवासी लोहटा तथा वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी खुंटहा थाना मनियर के कब्जे से दो अदद ग्लैमर मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट क्रमश: यूपी60एक्स वाई 3345 एवं यूपी60 जेड 0820 बरामद हुई तथा एक अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी लोहटा थाना मनियर भागने में सफल रहा।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.