ग्राम प्रधान ने दिखाई दिलेरी गरीबों में बांटा कंबल
मनियर (बलिया)। नव वर्ष पर ग्राम पंचायत भागीपुर में ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी के सौजन्य से सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर कंबल पाकर गरीब महिला पुरुष ग्राम प्रधान को साधुवाद दिया। इस ठंड भरी मौसम में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए ग्राम प्रधान ने गरीबों के बीच कंबल वितरित किया ।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना राम , बब्बन यादव, रामदेव राजभर ,एनुद्दीन अंसारी, श्यामदेव यादव, लक्ष्मण राजभर, हरेराम राजभर ,मुलायम यादव, जैनुल अंसारी, जितेंद्र पाल ,राजनाथ सिपाही, विजेंद्र राम, सूरज देव राम एडवोकेट, सत्यदेव राम सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह
No comments