भैंस से टकरा कर दो युवक घायल, पुलिस पहुंचाई हॉस्पिटल
मनियर (बलिया) । मनियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पश्चिम पूरब पटखौली गांव में मनियर सिकंदरपुर मार्ग पर बाइक के सामने भैंस आ जाने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।अक्सर पुलिस की कार्यप्रणाली फिल्मों में अमानवीय दिखाई जाती है लेकिन यहां पुलिस ने मानवता दिखाई। घायल युवकों को पुलिस ने अपने पैसे से ई रिक्शा से हॉस्पिटल भेजा जहां उनका इलाज हुआ। घटना शनिवार के दिन शायं काल की है। घायल युवक अनुराग सिंह पुत्र अभय नारायण सिंह उम्र 25 वर्ष ,रविशंकर सिंह पुत्र अखिलेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी गण धनाौती बेरूआरबारी थाना बांसडीह जनपद बलिया बताया जा रहा है।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह
No comments