Header Ads

Header ADS

बलिया के पत्रकारों के गिरफ्तारी के विरोध में सिकन्दरपुर संयुक्त मोर्चा के पत्रकारों नें निकाला कैंडल मार्च


 सिकन्दरपुर, (बलिया) । अंग्रेजी पेपर लीक मामले में बलिया जनपद के तीन पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता के गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार की शाम को गांधी आश्रम के समीप नगर व तहसील क्षेत्र के पत्रकारों नें वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र सेनानी,शम्भूनाथ मिश्रा एवं चुन्नीलाल गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर बलिया प्रशासन का जमकर विरोध किया,तथा पत्रकारों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।तत्पश्चात बस स्टैंड चौराहा स्थित स्वर्गीय जगरनाथ चौधरी के स्मृति स्थल पर जाकर समाप्त की गई।

 उक्त अवसर अजय तिवारी, शंभू नाथ मिश्रा ,धीरज मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, अरविंद पांडे, इमरान खान,मनीष गुप्ता,चुन्नी लाल गुप्ता,ज्ञान प्रकाश, अतुल राय, ,आरिफ अंसारी,शैलेन्द्र गुप्ता,आसिफ,गौहर,तौहीद,आसिफ,पप्पू सिंह,नरायण पाण्डेय, डी प्रसाद,नीकेश राय ,लड्डन,विनोद गौतम,सनोज गौतम,समीर,सलाम आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.