विद्युत पोल के स्टेक में करंट दौड़ने से भैंस मरी
मनियर (बलिया) । मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में विद्युत पोल के स्टेक में करंट दौड़ने से भैंस मर गयी। भैंस दूध दे रही थी एवं गाभिन थी।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सायं काल रमाशंकर पसवान पुत्र स्वर्गीय बच्चन पासवान निवासी ककरघट्टा थाना मनियर की भैंस घास चर रही थी कि वह विद्युत पोल के स्टेक के संपर्क में आ गई। स्टेक में विद्युत करंट दौड़ने के कारण भैंस उसके चपेट में आ गई जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई ।ग्रामीणों ने विद्युत पावर हाउस पर सूचना भेजकर विद्युत कटवाई तथा इसकी शिकायत विद्युत विभाग के कर्मचारियों से की।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments