Header Ads

Header ADS

आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा मुहिम के तहत सिकंदरपुर पुलिस ने निकाला तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति नारे


 सिकन्दरपुर (बलिया) । आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के अवसर पर  चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रायः रोजाना किसी न किसी संस्था,विभाग एवं संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा निकलने का क्रम जारी है।इसी क्रम में पुलिस विभाग द्वारा शुक्रवार को अपरान्ह नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिस में दर्जनों सिपाही,महिला कांस्टेबल व होमगार्ड के जवानों ने भाग लिया।

एसएचओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रांगण से निकली यात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के पश्चात बस स्टेशन चौराहा हो कर पुनः थाना पर पहुंच कर समाप्त हुई।यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल सिपाही वन्देमातरम सहित अन्य देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते चल रहे थे।यात्रा में क्राइम ब्रांच के राजनारायण सिंह,एस आई अखिलेश सिंह,एस आई सूर्यनाथ यादव, चौकी प्रभारी मुरारी मिस्र का. अभिषेक राय, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, हेड कांस्टेबल भास्कर नाथ, कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल सोनू, कांस्टेबल रविंद्र यादव, कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल सुनील साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, कांस्टेबल आनंद, कांस्टेबल केशव शर्मा, हेड कांस्टेबल रामसमुझ यादव, कांस्टेबल राहुल चौधरी, कांस्टेबल जगदीश कांस्टेबल सुनील शाह कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल जगदीश मौर्य, कांस्टेबल दिनेश चौधरी, कांस्टेबल गुरू प्रताप गुप्त कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल पुष्प कुमार आदि शामिल रहे।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.