Header Ads

Header ADS

मछली मारते समय अधेड़ व्यक्ति कि पोखरे में डूबने से हुई मौत


सिकन्दरपुर (बलिया)  क्षेत्र के सिसोटार गांव में मछली मारते समय अधेड़ व्यक्ति कि पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रामाकांत राजभर(60 पुत्र राम भजन राजभर बुधवार को अपने घर से मछली मारने अपने गांव के ही पोखरे में गए हुए थे। देर रात तक वह अपने घर नहीं आए तो उनके पत्नी ने अपने पुत्र छेदी राजभर को बताया कि तुम्हारे पापा मछली मारने सुबह से ही गए थे। अभी तक वह घर नहीं आए है।तो उनके लड़का छेदी कुमार ने काफी खोज बिन किया मगर पता नही चलने पर उसने इसकी सूचना थाना सिकंदरपुर को दी। मौके पर पहुंचे हल्का एस आई सूर्य नाथ यादव अपने हमराहीओं के साथ  पोखरे पर पहुंच कर ग्राम वासियों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पंचनामा करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सा अस्पताल भिजवाया।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.