Header Ads

Header ADS

बाल कटवाने के नम्बर को लेकर मारपीट ,पांच घायल


 मनियर (बलिया) । मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी पर बुधवार की सायं काल करीब 5:00 बजे बाल कटवाने गए लड़कों में बाल कटवाने के नंबर को लेकर विवाद हो गया जिसमें युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। धारदार हथियार से चोटिल होने की भी सूचना मिल रही है।इस मामले में एक पक्ष से 5 लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर हुआ। एस एच ओ मनियर आर आर यादव ने बताया कि घटना में छह नामजद एवं करीब 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर कराया गया। जहां से एक्सरे ,सीटी स्कैन के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक मनीष यादव 21 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजा यादव निवासी चोरकैंड कोतवाली बांसडीह, पंकज यादव 21 वर्ष पुत्र हरिशंकर यादव निवासी बालापुर कोतवाली बाँसडीह, शैलेंद्र यादव 24 वर्ष पुत्र  बृजनाथ यादव निवासी बालापुर कोतवाली बाँसडीह, अजय यादव 20 वर्ष पुत्र रविंद्र नाथ यादव निवासी देवरार थाना मनियर, अशोक यादव 26 वर्ष पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी चोरकैंड कोतवाली बॉसडीह बताए जा रहे हैं।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.