Header Ads

Header ADS

सरयू नदी के छाड़न में डूबे दोनो युवकों का मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

 

सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के खरीद गांव के दो युवक किशन कुमार (21) पुत्र चन्द्रमा राम, अनीश कुमार (20) उमेश राम गुरुवार को अपने करीब एक दर्जन दोस्तों के साथ खरीद गांव के समीप सरयु नदी के छाड़न में स्नान करने गए दो युवक स्नान करते करते गहरे पानी में चले गए। जिनका कोई पता नहीं चला था। स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से बड़ी जाल डालकर ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन उन दोनों का कोई अत पता नहीं चला था।

 दूसरे दिन शुक्रवार को जहा पर डूबे थे युवक उसी के आसपास में दोनों युवकों का शव करीब 30 घण्टा बाद नदी में उतराया मिला।

लोगों को जैसे ही पता चला कि दोनों युवकों का शव सरयू नदी के छाड़न में उतराया मिला है तो आसपास के गांव के लोगों का हुजूम नदी की तरफ दौड़ पड़ा। परिजन दहाड़े मारकर कर रोने लगे।परिजनों का रोना देख सभी की आँखे भर गयी थी।

सरयु नदी के छाड़न से दोनों युवकों का शव खाट पर लेकर लोग जैसे ही गांव पहुंचे।गांव में कोहराम मच गया।गांव के बूढ़े,बच्चे,और महिला दोनों युवकों को देखने के लिए भीड़ लग गयी। वही परिजनों का रोना बिलखना देख गांव के साथ ही आसपास के लोगों के आँखों में भी आशु आ गया।वही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने दोनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।


इनसेट......


शनिवार की दोपहर को स्टीमर से PwD के कर्मचारी श्रवण कुमार , मिथलेश कुमार,प्रभात कुमार,छोटू बिहार से पीपा पुल बाँध कर आ रहे थे। उन लोगों ने देखा की एक लाश सरयु नदी के छाड़न में उतराया है। और दुसरा लाश सरयु नदी के तरफ बहता हुआ जा रहा है।  जिसको देखकर पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर की आवाज सुनकर, पास के ही डेरे पर मवेशियों को चारा खिला रहा है विनय यादव का 15वर्षीय पुत्र मिथिलेश यादव तुरन्त घटहा (नाव) लेकर बिना समय गवाएं घटनास्थल पर पहुंच गए। और pwd के कर्मचारियों के मदद से दोनों युवकों का शव नदी से बाहर निकाल खरीद दरौली घाट के किनारे लेकर आये।

वहीं इसकी सूचना तुरंत परिवार वालों को दी गई जिस पर,दोनों के परिजन तुरन्त दरौली घाट पर पहुंच गए।

ग्रामीणों द्वारा दोनों के शव को एक ही खाट पर लादकर गांव लाया गया जहां पर शव को देखकर पूरे परिवार और गांव में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया मृतकों की मां बहन और भाई रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।

आसपास के गांव के हजारों लोग वहां शव देखने को इकट्ठा हो गए। 

वही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का कहना है कि एक लाश बहते हुए बिल्कुल नदी में चला गया था। अगर जो थोड़ी सी देर होती पता नहीं वह लाश नदी में बह कर न जाने कहां से कहां चला गया होता।




इनसेट....


आपको बता दें की दोस्ती का मिशाल आज सिकन्दरपुर क्षेत्र के खरीद गांव में देखने को मिला। किशन और अनीश दोनों आपस में ऐसे दोस्त थे की साथ स्कुल जाना,मार्केट,खेलना,घूमना किया करते थे। दोनों कल साथ सरयु नदी के छाड़न में नहाने गए।एक साथ नदी में डूबे, एक साथ मौत भी हुई, एक साथ दोनों का शव उतराया मिला,एक साथ दोनों को एक ही खाट पर उनके गांव लाया गया। एक साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,और दोनों का एक ही घाट पर दाह संस्कार किया जायगा।


इनसेट...


गुरुवार को सरयू नदी के बाढ़ के पानी में नहाते समय दो दोस्तों किशन राम व अनीश राम के डूबे हुए शव को मनियर थाना क्षेत्र के टिकुलिया दियर से किसी के माध्यम से सूचना मिली कि दो युवकों की यहां दियारे में शव उतराई हुई पाई गई है जिनकी पहचान आकर कर लीजिए।

उक्त सूचना के आधार पर दोनों की पहचान हेतु खरीद व आसपास के गांव के 4 दर्जन से अधिक युवा तैराक स्टीमर लेकर उक्त स्थान के लिए निकल पड़े। तकरीबन 4 घंटे की खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ नहीं पाया गया सारी बातें अफवाह निकली। सभी युवा शुक्रवार की सुबह से ही खोजबीन करते हुए खरीद घाट से 15 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर घाट तक पहुंच गए थे, परंतु वहां भी इन दोनों का कुछ अता पता नहीं चल सका।सभी लोग फिर मायूस होकर वापस आ गए।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.