मौसेरे भाई ने मौसेरी बहन के साथ रिश्ता को कलंकित किया, पुलिस गिरफ्तार कर जेल
मनियर (बलिया)। इंसान की नैतिकता इतनी गिरती जा रही है की कलयुगी भाई ने बहन के रिश्ते को भी कलंकित कर रहा है। लगता है घोर कलयुग चल रहा है। जिससे उसकी समाज में थू थू हो रही है। ऐसी घटना मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिली। अपनी मौसेरी बहन के साथ रिश्ते को कलंकित करने वाला एक युवक को मनियर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवक ने जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। मंगल देव यादव उर्फ साधु पुत्र गंगाधारी यादव निवासी कंसपुर दियारे कोतवाली बलिया का अपनी मौसी के घर मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में आना जाना था। वहां से उसने अपने मौसेरे भाई का बाइक 27/3/2022 को मांग कर ले गया लेकिन उसे वापस नहीं किया ।इस संबंध में पीड़ित युवक ने मनियर थाने में 03/04 /2022 को तहरीर दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर मंगल देव ने अपनी मौसेरी बहन को उसी बाइक पर बैठाकर 06/05/2022 को अपहरण कर लिया। तब युवती के भाई द्वारा पुनः तहरीर 13/5/ 2022 को मनियर थाने में दिया गया। जैसा कि पीड़ित युवक का आरोप है। इस संदर्भ में मनियर पुलिस ने अपहरणकर्ता के विरुद्ध मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी छानबीन में लगी रही तथा शनिवार को उसे अपहर्ता एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।युवक मंगल देव यादव को धारा 366 ,506, 406 ,376 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments