Header Ads

Header ADS

थाना खेजुरी पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा मय कारतूस 315 बोर बरामद


सिकन्दरपुर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों (अवैध शस्त्र तस्करों) के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खेजुरी द्वारा आज दिनांक 19.12.2022 को उ0नि0 राघवराम यादव द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त विशाल ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया को बालुपुर रोड चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त के विरूद्ध  थाना खेजुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1.  उ0नि0 राघवराम यादव थाना खेजुरी जनपद बलिया ।

2. हे.का. मनोज चौहान थाना खेजुरी जनपद बलिया ।

3. का0 नरेन्द्र शर्मा थाना खेजुरी जनपद बलिया ।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता 

No comments

Powered by Blogger.