डॉ विद्यासागर को मिलेगा उज्जैन में वेद "महामहोपाध्याय" की मानद उपाधि
सिकन्दरपुर(बलिया)भारतीय दर्शन के विशेषज्ञ डॉ विद्यासागर उपाध्याय को मौन तीर्थ हिन्दी विद्यापीठ उज्जैन मध्य प्रदेश की अकादमिक परिषद ने 15 दिसम्बर को होने वाले श्रद्धा पर्व के अवसर पर वेद "महामहोपाध्याय" की मानद उपाधि से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।उक्त आशय का पत्र प्राप्त होने के उपरांत विद्वत समाज में हर्ष व्याप्त है।महामहोपाध्याय अर्थात महान पण्डितो से भी महान।प्राचीन काल में जो विद्वान शास्त्रों से सम्बद्ध विषयों पर ग्रन्थरचना करते थे, उन्हें महामहोपाध्याय की उपाधि प्रदान की जाती थी। ख्यातिलब्ध विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने सांख्य,योग,न्याय, वैशेषिक, पूर्व मीमांसा और वेदांत के आधार पर कई ग्रंथों की रचना की है जिनमें मृत्यु मीमांसा, धर्मानुबंधनम,आदि शंकराचार्य विराट व्यक्तित्व एवं अद्वैत दर्शन,हिग्स बोसान तत्व मीमांसा, अवेस्ता एवं वेद, गीता तत्व चिंतन और अहम ब्रह्मास्मि प्रमुख पुस्तकें हैं जिन्होंने संसार के विद्वानों का ध्यान आकृष्ट किया है।डॉ विद्यासागर उपाध्याय को इससे पूर्व "वेद विद्या मार्तंड" (उज्जैन मध्य प्रदेश),हिन्दी भाषा भूषण मानद उपाधि" (नाथद्वारा राजस्थान),"उत्कृष्ट दार्शनिक सम्मान" (संस्कृति मंत्रालय ऊ प्र),वेदांत विशारद उपाधि (बांकुड़ा पश्चिम बंगाल),ब्राह्मण रत्न सम्मान (प्रयागराज उत्तर प्रदेश),याज्ञवल्क्य मेधा शिखर सम्मान (जनकपुर नेपाल),"वसुधैव कुटुंबकम् सोशल अवेयरनेस अवार्ड"( बलिया ऊ प्र),"स्वामी विवेकानन्द युवा गौरव सम्मान" (ऊ प्र सरकार),"विद्यावाचास्पति" ( विक्रमशिला वि. वि. बिहार) "चाणक्य मेधा शक्ति राष्ट्रीय शिखर सम्मान" (नालंदा बिहार),मगध साहित्य शिखर सम्मान (राजगीर बिहार),सनातन ज्योतिष रत्न सम्मान (नई दिल्ली),राष्ट्रीय समरसता सम्मान (चौधरी चरणसिंह वि.वि. मेरठ उ. प्र.),युवा गौरव सम्मान (महाराजा सूरजमल वि.वि.भरतपुर राजस्थान),ब्राह्मण गौरव (बलिया उत्तरप्रदेश)
ग्लोबल डायमंड अचीवर्स अवार्ड(गुरुनानक विवि अमृतसरपंजाब),मुंशी प्रेमचन्द सम्मान (मुंबई महाराष्ट्र),समाज उदय सम्मान (बलिया उत्तर प्रदेश),वैदिक पण्डित उपाधि (अखिल भारत विद्वत परिषद काशी),स्वामी विवेकानन्द सम्मान (बलिया उत्तरप्रदेश),हनुमत जागरण सम्मान (हम्पी कर्नाटक),भगवान परशुराम सेवा सम्मान (देवरिया उत्तर प्रदेश),प्रेरक युवा सम्मान (अवध विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश),सनातन ज्योतिष रत्न सम्मान (नई दिल्ली),डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्मृति सम्मान (चंडीगढ़),अमर शहीद मंगल पाण्डेय स्मृति सम्मान (बलिया उत्तर प्रदेश),राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान(काशी हिन्दू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश) ,संतपति शिवनारायण जी स्मारक सम्मान (बलिया उत्तरप्रदेश),श्री राघव सम्मान (रायपुर छत्तीसगढ़),गोस्वामी,तुलसीदास सम्मान (न्यू बंगाई गांव असम),श्रीराम भक्त सम्मान ( भिवानी हरियाणा ),मां शारदा,सम्मान (औरंगाबाद महाराष्ट्र),महाराजा सुहेलदेव सम्मान (मऊ उत्तर प्रदेश),ब्रह्म सागर सम्मान ( श्रीनगर जम्मू कश्मीर),विशिष्ट वक्ता सम्मान ( छपरा बिहार),कवि कुल भूषण उपाधि ( मुम्बई महाराष्ट्र) जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मान और मानद उपाधि प्राप्त है।डॉ विद्यासागर उपाध्याय की इस उपलब्धि पर न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय, महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी, स्वामी आनन्द स्वरुप,आई ए एस राम मनोहर मिश्र, आई पी एस सूर्यकुमार शुक्ला,अभिनेता पुनीत इस्सर, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा,अखिल भारत विद्वत परिषद के महासचिव प्रोफेसर कामेश्वर उपाध्याय,त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत मिस्टर रोजर गोपाल, भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय की पौत्री डॉ विमला व्यास, चिन्मय मिशन के संस्थापक स्वामी कौशिक चैतन्य सहित असंख्य विभूतियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments