Header Ads

Header ADS

बलिया : पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भिक नारायण सिंह उर्फ मानिक जी के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष


 मनियर(बलिया)। क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मंगलवार को मनियर के पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भिक नारायण के निधन का समाचार सुनकर मनियर उनके आवास पर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह एवं सपा नेता संकल्प सिंह से मिलकर शोक व्यक्त किया।  

कहा कि निर्भिक नारायण सिंह मिलनसार ,कर्मठ ,कुशल नेता थे उनके निधन से क्षेत्र के लोग मर्माहत है ।शोक सांत्वना व्यक्त करने वालों में बांसडीह विधानसभा के संगरक्षक विक्रमादित्य सिंह उर्फ मैनेजर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ,बांसडीह विधानसभा उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,ब्लाक अध्यक्ष मनियर दिलीप कुमार सिंह , पत्रकार वीरेंद्र सिंह,राजू सिंह नन्हकु सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Report - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.