Header Ads

Header ADS

जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा हैं, कुसुम वर्मा जी


 सिकन्दरपुर, (बलिया)। रविवार को भाकपा माले नेतृत्व में चेतन किशोर के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति विहार विधानसभा के विधायक अमरजीत कुशवाहा जी एपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा जी भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव जी एवम् भाकपा माले प्रत्याशी कामरेड श्रीराम चौधरी जी उपस्थित रहे।

ईपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा जी ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा हैं।महिलाओं पर अत्याचार ना हो इसके लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना होगा।माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव जी नेकहा कि देश में लूट झूठ और नफरत कि राजनीत खत्म करना होगा तो माले को मजबूत करना होगा।


माले के सिकन्दर पुर विधान सभा के प्रत्याशी कामरेड श्रीराम चौधरी ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो रही।किसान परेशान है।सरकार किसानों की धन खरीद नहीं हो होगी तो सबको पर उतरा जाएगा।मुख्य अतिथि कामरेड अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में महगांई से जनता परेशान है।और मोदी जी गंगा में डुबकी लगाने में व्यस्त हैं।जनसभा की अधायक्छता कामरेड बसंत कुमार सिंह व संचल नियाज़ अहमद ने किया।


रिपोर्ट - मुहम्मद आसिफ़/शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.