कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण हेतु निकाला तीन किलोमीटर की यात्रा
सिकन्दरपुर(बलिया)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार यहां 3 किलो मीटर की दूरी की पदयात्रा निकाली गई।जिसमें पंदह एवं नवानगर ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।नगरा चौराहा से पूर्वान्ह पार्टी के नगर अध्यक्ष नियाज अहमद के नेतृत्व में निकली पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पहुंच कर समाप्त हुआ।
भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल कार्यकर्ता नारी अशक्तिकरण से सम्बंधित तरह तरह के नारे लगाते चल रहे थे।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नियाज अहमद ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है।यह अत्याचार तभी रूकेगा जम महिलाएं अपने अधिकार को पहचानेंगी और उसकी प्राप्ति हेतु एक जुट संघर्ष करेंगी।कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा चुनाव में महिलाएं को आरक्षण देने की घोषणा एक सराहनीय कार्य है जिस की प्रशंसा की जानी चाहिए।महिलाओं से कांग्रेस में शामिल होने की अपील किया।पदयात्रा में पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष हृदयानंद पाण्डेय,पंकज राय,मदन यादव,अभिषेक पाठक,मनिन्दर सिंह,इस्लाह रहमानी,परशुराम खरवार,नन्हे मिश्र,डॉ मोतीलाल चौहान,फिरोज अंसारी,भरत चौहान,रिन्कू पाण्डेय,मोहिनी देवी,रमावती देवी,सुरेन्द्र पाण्डेय,आंशिक यादव,अमरनाथ गिरी,मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता/मुहम्मद आसिफ़
No comments