Header Ads

Header ADS

सिकन्दरपुर में जनविश्वास यात्रा रथ का हुआ जोरदार स्वागत


 सिकन्दरपुर(बलिया)भाजपा द्वारा रविवार को बलिया में शुरू किया गए  जनविश्वास यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को यहां पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।स्वागतोपरांत यात्रा यहां से बिल्थरारोड के लिए प्रस्थान कर गया।रथ पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद रमापति त्रिपाठी सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ,क्षेत्रीय विधायक संजय यादव निर्धारित समय से काफी विलम्ब से जैसे ही स्थानीय बस स्टेशन चौराहा पर पहुंचे पहले से ही प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं व नेताओं की भारी भीड़ ने रथ को घेर लिया और गगन भेदी नारे लगाते हुए उस पर सवार वरिष्ठ नेताओं को मालाएं पहना कर स्वागत किया।

5 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में था गुंडा राज योगी सरकार ने किया समाप्त/       रमापति त्रिपाठी 

इस अवसर अपने सम्बोधन में सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा कर के जनमानस के हृदय में वास करती है। जिसका परिणाम है कि आज जन विश्वास यात्रा के इस कार्यक्रम में आप जनता जनार्दन की अभूतपूर्व उपस्थिति यह दर्शा रही है कि पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों से आम जनता संतुष्ट है।कहा कि 5 वर्ष पूर्व यू पी में गुंडाराज था जिसे योगी सरकार ने समाप्त कर दिया।उन्होंने 2022 के चुनाव में बी जे पी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत कर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनवाने में मददगार बनने की यहां के मतदाताओं से अपील किया।विनोद शंकर गुप्त,प्रयाग चौहान,अक्षय लाल यादव,बब्बन राजभर,दीपक सिंह,रामनाथ यादव,मैनेजर सिंह ,विशाल सोनी आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता गणेश प्रसाद सोनी एवं संचालन डॉ उमेशचन्द प्रसाद ने किया।

                                इनसेट

चौकी प्रभारी  मुरारी मिश्रा

स्थानीय बस स्टेशन चौराहा पर सोमवार को जनविश्वास यात्रा के तहत रथ पर आ रहे नेताओं के स्वागत हेतु इकट्ठा भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते वहां भीषण जाम की स्थिति रही।जिससे  चौराहा से पैदल व दोपहिया और चार पहिया वाहनों का गमनागमन करीब डेढ़ घण्टे तक ठप रहा।इस दौरान जाम को समाप्त करने हेतु अथक प्रयास करते हमराहियों के साथ चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र व  सीओ राजेश तिवारी पसीने पसीने हो गए थे।इस दौरान थोड़ी आंशिक सफलता उनको  मिलती थी तो भीड़ के कारण पुनः पूर्व की स्थिति हो जाती थी




रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता/ मुहम्मद आसिफ़

No comments

Powered by Blogger.