Header Ads

Header ADS

सम्मान ,सुरक्षा एवं समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी के पास है -संदीप बंसल


  मनियर (बलिया) । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संदीप बंसल ने भाजपा एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केतकी के समर्थन में मनियर में व्यापारियों के साथ जुलूस निकाला। भगवान परशुराम मंदिर पर शुक्रवार के दिन माथा टेकने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के समर्थक एवं हितैषी है ।भाजपा सरकार में व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा एवं समस्याओं का समाधान है ।इसलिए  व्यापारी समाज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करें ।योगी जी के नेतृत्व में एवं मोदी जी के सरपरस्ती में व्यापारी समाज का भला है ।

व्यापारी समाज ने ठाना है कि मोदी योगी की सरकार बनाना है। मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व का सिरमौर्य बन रहा है ।मोदी एवं योगी जी को आगे करना होगा ।व्यापारी समाज जिसके साथ लगता है उसका पड़ला भारी होता है ।जो कमियां रह गई है इस सरकार में पूरी होगी। इसलिए मैं व्यापारी समाज को जगाने के लिए मनियर में आया हुआ हूँ ताकि वह केतकी सिंह के पक्ष में भारी मतदान करें ।भाजपा की सरकार बनेगी तभी यह देश सोने की चिड़िया बनेगी। वह मनियर बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय से जुलूस निकालकर मनियर कस्बे का भ्रमण किए । 

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  अरविंद गांधी ने कहा कि प्रभु श्रीराम तो सिर्फ 14 वर्ष वनवास काटे थे केतकी सिंह लगातार 15 वर्षों से बांसडीह विधानसभा की सेवा कर रही हैं। इसलिए हम व्यापारी समाज ने मिलजुल कर फैसला लिया है कि केतकी सिंह को जीताना है इस मौके पर आर एस एस  लखनऊ प्रचारक पंकज जी ,मोहन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुतांशु गुप्ता, युवा नेता गोपाल जी सिंह, योगेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, देवेंद्र वर्मा सहित व्यापारी समाज एवं तुरैया समाज के नेता दिनेश तुरहा मौजूद रहे।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.