Header Ads

Header ADS

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा


सिकंदरपुर(बलिया) । सिकंदरपुर क्षेत्र के बिच्छी बोझ गांव में कलश शोभा यात्रा निकाली गई।  बताया गया है कि यज्ञ स्थल से सैकड़ों नर-नारी अपने माथे पर कलश लेकर संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए मां सरयू नदी के तट  पहुंचे। जहां पवित्र जल कलश में भरकर पुन: हर हर महादेव   का नारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।  आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर  शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ  का श्री गणेश किया गया। इस संबंध में यज्ञ के आयोजनकर्ता  बालचन्द्र यादव  , मदन चौहान , विजयशंकर गोंड , अक्षयलाल यादव , शिवचन्द यादव , सत्य प्रकाश यादव धन जी यादव व यज्ञाचार्य  भानु प्रकाश तिवारी,आचार्य विवेक शुक्ल , अमित पाण्डेय , पण्डित बृजेश दूबे ,आशुतोष पाण्डेय , अशीष कुमार मिश्र आदि  , ने बताया कि यह यज्ञ  शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ व गांव में सुख, शांति  लिए आयोजित किया गया है।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए  यज्ञाचार्य भानु प्रकाश तिवारी  जी  ने कहा कि यज्ञ से वातावरण में शुद्धता आती है। सामाजिक सौहार्द बढ़ता है वहीं लोगों में भाईचारे की भावना का विकास होता है तथा कुरीतियों का नाश होता है।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.