Header Ads

Header ADS

एइजा कितने बजे से बईठल बाड़ू लो रे बहिनिया


 मनियर (बलिया) । बलिया जनपद के हॉट सीट 362 विधानसभा बांसडीह जिसमें 8 बार से विधायक रहे नेता प्रतिपक्ष को कड़ी टक्कर दे रहे श्रीमती केतकी सिंह जब महिलाओं को देख रही है तो सीधे उनसे मुखातिब होकर उन्हें अपनी बहन कह कर संबोधित कर रही है। उनके शब्द हैं। एइजा हमार सखी सहेली बा लो। एइजा कितने बजे से बइठल बाड़ू लो रे बहिनिया ।5 साल पहिले भंईंसिया खुलत रहलि ह सन की ना रे बहिनिया। 

जब तहन लोग मंत्री जी के यहां जात रहलु ह लो त का कहत रहल हन? कि जवन चीज नईहरे चल जाला ऊ वापस न होला ।जब कोरोना भईल रहल ह त उ तहन लोग के बीच आवत रहल हन ?साढ़े चार बरिस तक  गायब रहल ह की ना ?कहत रहल ह न की डॉक्टर मना कईले बा। जनता के बीच जाए के नईखे। और जब 6 महीना चुनाव रह गईल ह त हम लोग के यहां आवत बाड़न। त हमनियो के कहि देवे के बा कि तोहरो के वोट देवे के नईखे।साढ़े चार बरिश ऊ बीमार रहल हन।अब कौन डॉक्टर उनके दवाई दे दिहलसी ह कि ऊ बुलेट चलावे लगले।


 हमहू अब ऊ डॉक्टर के खोज तानी की  ऊ हे बुढ़िया माई के दवा दे दी त ईहो ठीक हो जईती ।महिलाओं से मुखातिब होकर वह कह रही है कि  ए बहिनिया हम 10 बरिस से होली खेलले नईखीं। अबकी बार हम होली खेलब नू।अबीरवा   तू लेअईबु कि हम ले आईब। चल हमार अबीरवो के पैसा बच गईल। ए बहिनिया हमरा लगे अब पैसा नईखे। 


तहन लोग के दुलार प्यार से हम चुनाव जीतब। यह लहजा है श्रीमती केतकी सिंह की जिनके स्वागत में कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू जी के मनियर आवास पर सोमवार की शाम अपार जनसमूह केतकी सिंह के पक्ष में एकत्रित थी जिसमें आधी आबादी की हिस्सेदारी बढ़ चढ़कर थी। जगह कम पड़ गयी तो कुछ महिलाओं को छत पर बैठाना पड़ा।


 पप्पू सिंह ने खुली चुनौती दी रामगोविंद चौधरी को

 कहा कि पिछली बार यदि मैं केतकी सिंह के साथ होता तो कोई माई का लाल केतकी सिंह को जीतने से नहीं रोक सकता ।रामगोविंद चौधरी ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया ।अगर रामगोविंद चौधरी में हिम्मत है तो पार्टी का सिंबल छोड़ मुझसे निर्दल चुनाव लड़ के देख लें। वह मुझ से हार न गए तो मैं रजनीति छोड़ दूंगा।


 नसीम भाई का भी जलवा रहा

मुसलमान गद्दार नहीं हो सकता ।राष्ट्रवाद पर कमल के फूल पर बटन दबाएगा। मैं अपना पूरे परिवार का आधार कार्ड बड़े भाई पप्पू सिंह को सौंप दूंगा लेकिन अपनी ईमानदारी पर आंच नहीं आने दूंगा। कार्यक्रम को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, हाल ही में भाजपा ज्वाइन किये विभिन्न पदों पर आसीन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह ,कंचन आनंद, रविंद्र मिश्रा ,विजय प्रकाश गुप्ता, पारसनाथ तिवारी ,सुनील सिंह साथी, नसीम भाई, नीरज मिश्रा सहित आदि लोगों ने संबोधित किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, विद्यार्थी परिषद के शुभम प्रताप सिंह ,वीरेंद्र सिंह, भवानी सिंह, कंचन आनंद, सोनू गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सभासद विनय सिंह एवं संचालन श्रीनिवास मिश्रा ने किया।



रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.