Header Ads

Header ADS

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में लाव लश्कर के साथ पहुंचे कुंवर विजय सिंह पप्पू


मनियर (बलिया) । विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय  विधान परिषद के चुनाव की बिगुल बज चुकी है। इस समय बलिया जनपद में विधान परिषद एमएलसी पद के लिए भाजपा एवं सपा दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू को अपना उम्मीदवार बनाया है जो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के रिस्ते में पौत्र हैं ।

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी को एमएलसी पद का प्रत्याशी बनाया है ।दोनों लोगों का नामांकन मंगलवार के दिन भरा गया। दोनों पक्ष इस पद को हासिल करने के लिए चुनावी रण क्षेत्र में उतर चुकी है एवं गोलबंदी शुरू हो गई है ।इसी कड़ी में मनियर के कुंवर विजय सिंह पप्पू एवं टाउन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू के समर्थन में अपने दरवाजे से बिहारी जी के दरबार में पूजन अर्चन करने के बाद मनियर इंटर कॉलेज पहुंचे ।

यहां से उपस्थित प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण,प्रमुख सपना सोनी के पति गोपाल सोनी  एवं सभासद गणों के लाव लश्कर को लेकर एमएलसी रविशंकर सिंह के नामांकन में भाग लेने के लिए मनियर से रवाना हुए ।





बलिया रविशंकर सिंह पप्पू के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौटते समय उन्होंने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात की। रवि शंकर सिंह पप्पू को जिताने के लिए कुंवर विजय सिंह पप्पू पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं ।उन्होंने टारगेट लिया है कि मनियर में कुल 131 मत है जिसमें 100 से अधिक मत रविशंकर सिंह पप्पू के पक्ष में दिलवाएंगे। इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं एवं वह लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.