Header Ads

Header ADS

मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बने पवन कुमार सिंह


 मनियर (बलिया) । मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह का कार्यकाल 31 मार्च 2022 को समाप्त हो गया ।उनके जगह पर मनियर इंटर कॉलेज के ही प्रवक्ता पवन कुमार सिंह प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य के पद पर मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने उन्हें  1 अप्रैल 2022 को पदभार ग्रहण कराया। इसके पूर्व 31 मार्च 2022 को प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह के आवास पर ही पूर्व प्रधानाचार्य हरेराम सिंह एवं निवर्तमान प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह को विदाई दी गई। करीब 2वर्ष पूर्व कोविड-19  से प्रभावित होने के कारण हरेराम सिंह को प्रधानाचार्य के पद से मुक्त किया गया था तथा उनकी जगह अंग्रेजी के प्रवक्ता एवं कुशल वक्ता रामेश्वर सिंह लिए थे। दोनों लोगों का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हुआ था। इस मौके पर दोनों लोगों के कार्य शैली की प्रशंसा की गई ।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.