Header Ads

Header ADS

पत्रकार को पितृ शोक


 मनियर (बलिया) । एक हिंदी चैनल के पत्रकार जितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ छांगुर उपाध्याय के पिता रिटायर्ड लेखपाल कपिल देव उपाध्याय 98 वर्ष निवासी उत्तर टोला मनियर वार्ड नंबर 6 जनपद बलिया का निधन सोमवार के दिन करीब 4:00 बजे शाम को हो गया। उनका अंतिम दाह संस्कार मनियर  श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र पत्रकार जीतेंद्र उपाध्याय ने दिया। वे अपने पीछे 5 पुत्र राजेंद्र उपाध्याय, अशोक उपाध्याय,डाक्टर विनोद उपाध्याय, अधिवक्ता दिलीप कुमार उपाध्याय व पत्रकार जितेंद्र उपाध्याय उर्फ छांगुर उपाध्याय एवं 3 बेटियों के भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे। कपिल देव उपाध्याय एक अच्छे वक्ता व विचारक तथा प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरण के संरक्षक थे। अंग्रेजी भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ थी।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.