Header Ads

Header ADS

हुए हत्याकांड में एक ही परिवार से तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस


हल्दी (बलिया) । हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवानी उत्तर टोला में पिता का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ मिला । वहीं दो पुत्रों का शव गाँव से 400 मीटर दूर कुएं में फेंका गया था । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है । सूचना के बाद एसपी , एडिशनल एसपी , सीओ के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुँच गईं । फोरेंसिक टीम भी मामले में साक्ष्य जुटा रही है । तीनों की हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है । हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी में सुबह शौच के लिए निकले लोग रास्ते में खून के धब्बे देख गांव के बाहर बागीचे में पहुंचे । वहाँ स्थित कुएं पर भी खून के धब्बे पड़े हुए थे । इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट की पटिया से ढके कुएं को खुलवाया तो उसमे सुखी जलकुम्भी था । शक के आधार पर जलकुम्भी को बाहर निकाला गया तो अंदर लाश पड़ी थी । ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया । उपस्थित लोगों की मदद से मृतक की पहचान विक्रम सिंह ( 28 वर्ष ) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई , जिसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे । इसके साथ ही शव को छिपाने के लिए ऊपर पोखरे से लाकर सूखी जलकुंभी भी डाली गईं थी । वहीं खेत में खून के धब्बों के फावड़े या कुदाल से मिटाने की कोशिश की गई थी । मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवाई तो घर पर किसी के नहीं रहने की जानकारी हयी । इसके बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो एक कमरे में खून बिखरा हुआ था । अंदर कोई नहीं था । फोरेंसिक टीम ने जब दूसरे कमरे को खोला तो कमरे में उमाशंकर सिंह ( 60 वर्ष ) पुत्र स्व ० रामचंद्र सिंह का शव पड़ा हुआ था । दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शल्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । फोरेंसिक टीम व पुलिस मामले की जांच कर रही है । वही कुछ देर बाद उसी कुएं में तीसरे भाई का भी शव बरामद हुआ जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गईं ।मौके पर डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार , पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नैय्यर , एडीशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी , सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र , हल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , ढुबहर थानाध्यक्ष , अतुल कुमार मिश्र , हल्दी थाने के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय , उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज स्थित कई थानों की पुलिस फोर्स उपस्थित रही ।


बलिया/(डेक्स)

No comments

Powered by Blogger.