Header Ads

Header ADS

अग्निवीर योजना के बवाल को लेकर बैठक


 मनियर (बलिया) । अग्निवीर योजना के बवाल को लेकर शुक्रवार को छात्रों द्वारा सरकारी संपत्ति के नुकसान को देखते हुए शनिवार को मनियर थाना परिसर में चौकीदारों, कोचिंग संचालकों व शिक्षकों की बैठक थानाध्यक्ष मनियार कमलेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में थानाध्यक्ष ने युवकों द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ व उत्तेजित व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अपने कोचिंग सेंटर व गांवों में युवकों को समझाने की आवश्यकता है। कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए युवक अपनी बात रखें। उत्तेजित होकर युवक कोई ऐसा निर्णय न लें जिससे कानून के खिलाफ हो। युवकों को समझा बुझाकर पटरी पर लाने की आवश्यकता है। युवक  किसी के बहकावे में न आवें। गांव नगर व गली मुहल्ले में संदिग्ध पर निगरानी रखने की जरूरत है। ऐसे कोई व्यक्ति किसी को दिखे तो तुरंत पुलिस को सुचित करें। युवक अपने पूरे मनोयोग से तैयारी करें।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.