Header Ads

Header ADS

ट्रक एवं बाइक की टक्कर में एक युवती की मौत, बाइक चालक आंशिक रूप से घायल


 मनियर (बलिया) । थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे ट्रक एवं बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक आंशिक रूप से चोटिल हो गया एवं ट्रक के पहिए के नीचे बाइक के पीछे बैठी एक युवती आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।घटना के विषय में बताया जाता है कि मनियर कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री खुशबू अपने ममेरा भाई आलोक ठाकुर के साथ अपने मामा के यहां बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा जा रही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई ।युवक ट्रक के धक्के से बाएं तरफ गिर गया जबकि युवती खुशबू ट्रक के पहिए के नीचे आ गई ।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया ।आसपास के लोगों ने मनियर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव  को थाने लाई एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.