Header Ads

Header ADS

प्लास्टिक गंभीर बीमारियों को निमंत्रण देता है- प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह


 मनियर (बलिया) । प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों को मनियर इण्टर कालेज के प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेटों ने मनियर  नगर का भ्रमण कर जगह जगह इकट्ठा पड़े प्लास्टिक को उठाकर एक जगह इकट्ठा करके उसे जलाया एवं क्षेत्रीय लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की नसीहत दी।

प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग कत्तई न करें। इसके प्रयोग से आम जनमानस में कई तरह के रोग फैलती है। अपने क्षेत्र से प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद करने की आवश्यकता है। प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए तरह तरह के अभियान चलाया गया लेकिन सुविधा के लिए आम जनमानस इसे स्वीकार करता है। जो आम जीवन में अत्यंत गंभीर बिमारियों को निमंत्रण देता है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुजीत पाठक, संजय, विनोद सिंह, महेश, शक्ति, विनोद यादव, प्रियांशु तिवारी आदि रहे।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.