Header Ads

Header ADS

याद किए गए कृपासिंधु उपाध्याय


 मनियर (बलिया)। मनियर के पूर्व सभासद उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी कृपासिंधु उपाध्याय की तीसरी पुण्यतिथि उनके आवास पर सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृपासिंधु उपाध्याय एक मृदुभाषी व्यक्ति थे। वे सत्य के लिए किसी से भी लड़ जाते थे। वह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वह सबको पुत्रवत प्यार देते थे ।वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी ।उनके पद चिन्हों पर चलकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामायण सिंह, विनय सिंह सभासद प्रदीप कुमार उपाध्याय ऊर्फ लट्टू उपाध्याय ,सभासद अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ,सभासद अमरेन्द्र कुमार सिंह ,पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह ,धन जी प्रजापति, महावीर सिंह ,नागेन्द्र उपाध्याय ,उपेंद्र सिंह, बलीराम चौरसिया, शुभम सिंह युवा, उज्जवल उपाध्याय, रंजीत जायसवाल सहित आदि लोगों ने अपना विचार रखा। सभी लोगों का आभार सुनील सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुली उपाध्याय एवं राजू उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता श्रीनिवास उपाध्याय एवं संचालन गोपाल जी युवा ने किया।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह


No comments

Powered by Blogger.