शेखपुर के हजरत मखदूम साहब का सालाना उर्स पाक हुआ संपन्न
सिकन्दरपुर(बलिया) । क्षेत्र के जाहिदीपुर (शेखपुर) गांव में स्थित सभी धर्मावलम्बियों के आस्था के प्रतीक सूफी सन्त हजरत मखदूम शाह रूकनेदिन रूकनेआलंम जहिदी के मजार पाक पर आयोजित सालाना उर्स पाक का आगाज सोमवार को सुबह से शुरू हुआ।जो देर रात तक चलता रहा।जिस में हजारों अकीदतमंद बुजुर्गों नौजवानों और बच्चों ने शिरकत किया।ततपश्चात उनके आस्ताने पर अकीदतमंदों का आना जाना शुरू हो गया जो पूरे दिन भर जारी रहा।शाम होते ही हजारों अकीदतमंदों ने उनके मजारे पाक पर हाजिरी लगाई। चादर पोशी की, फातिहा पढ़ी और खुद के साथ ही कौम व मुल्क में अमन ,शांति, मिल्लत व सलामती के लिए दुआ मांगी।वहीं जायरीन द्वारा ज्यारत करने व फातिहा पढ़ने का जो सिलिसला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। हाजिरी देने वाले जायरीन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम नहीं थी।इस दौरान क्षेत्र के विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने भी सूफी संत हजरत मखदूम शाह के मजार पाक पर फातिहा पढ़े और दुआ मांगी
इस मौके पर उर्स कमेटी की तरफ से जहां जायरीन के सुविधार्थ नाना व्यवस्थाएं की गई थीं वहीं आयोजित मेला में भी हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी आवश्यकता के सामानों की खरीदारी की।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य मो शोएब, मो एनाम, मो कलीम, मो नाजिम, मो इरशाद, मोहम्मद नूर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद निहाल, मोहम्मद निक्की आदी लोग मौजूद रहे।
वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन एसओ अखिलेश नारायण सिंह, हल्का सब इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव, सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र, हेड कांस्टेबल राम अवध यादव, हेड कांस्टेबल काली प्रसाद, हेड कांस्टेबल फौजदार यादव, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल सुनील शाह, कांस्टेबल रविंदर यादव, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल हरिकेश, कांस्टेबल ओम प्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल मनीष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता




No comments