सिकन्दरपुर : सरयू नदी का घटा जलस्तर, कटान जारी
सिकन्दरपुर (बलिया) । तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के सरयु नदी का बढ़ा जलस्तर लगातार घटता जा रहा है।पानी जैसे जैसे घट रहा है उसी के साथ क्षेत्र के अनेक स्थानों पर कटान लगता जा रहा है।इससे दियारों के किसानों में चिन्ता और भय व्याप्त है।सर्वाधिक तेज कटान क्षेत्र के स्टीमर घाट खरीद के समीप है जहां पल पल जमीन के टुकड़े कट कट कर नदी में समाते जा रहे हैं।पिछले तीन दिनों में नदी के जलस्तर में करीब तीन फीट की कमी आई है जबकि करीब साढ़े चार बीघा क्षेत्रफल की जमीन कट कर नदी में समा चुकी है।
लगातार पांच दिनों तक बढोत्तरी के बाद सरयु नदी का पानी मंगलवार को अचानक स्थिर हो गया था।इस दौरान बुधवार को सुबह से पानी घटना शुरू गया था, वह आगे भी जारी है जिससे किसानों ने राहत की सांस लिया है।इस दौरान पानी घटने के साथ ही क्षेत्र के खरीद स्थित स्टीमर घाट के समीप किनारे पर पानी दबाव व तेज बहाव के चलते कटान लगातार जारी है।कटान के कारण जो स्थिति है उसे देखते हुए स्टीमर घाट के स्थान को बदलना पड़ सकता है।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments