ब्रह्मलीन गंगा नंद महाराज का भंडारा
मनियर (बलिया) । श्री दशनाम जूना अखाड़ा से संबंधित मनियर परशुराम स्थान के पीछे मठ के महंत गंगा नंद गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के 16 में दिन उनका भंडारा मनियर परशुराम स्थान के पीछे मठ पर हुआ। जिसमें दूर-दूर से उनके शिष्य ,गुरु भाई एवं अन्य संत महात्माओं का पदार्पण हुआ। श्री गंगा नंद गिरी महाराज श्री दशनाम जूना अखाड़ा के महंत श्री आनंद गिरी जी महाराज के शिष्य थे। जिनका निधन 11 अगस्त 2022 की रात करीब 7:45 बजे हो गया था जिनका भंडारा उनके निधन के बाद 16वें दिन हुआ। उनके भंडारे में उनके शिष्य अरविंदानंद गिरी हरिद्वार, शिवानंद गिरि, उमानंद गिरी, लाला गिरी ,ज्वाला गिरी ,अंग्रेज गिरी ,जगत गिरी,सहित इत्यादि संत ,महात्मा, पंजाब ,हरिद्वार ,हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कानपुर इत्यादि स्थानों से पधारे थे।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments