फोर व्हीलर के धक्के से बाइक सवार घायल
मनियर (बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी पर फोर व्हीलर के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक से मनोज साहनी पुत्र शिवजी साहनी 38 वर्ष निवासी ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया बाइक से बलिया की तरफ जा रहे थे कि घोघा चट्टी के पास करीब 3:30 बजे सायं काल फोर व्हीलर के धक्के से पटरी पर गिर गए ।जिससे बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सीएचसी बाँसडीह भिजवाया।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments