फेफना थाना के पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा जेल
बलिया ।। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट नेतृत्व में दिनांकः 04.11.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना फेफना के नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 263/22 धारा 498A, 304-B, 201 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. संजीत सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह 2-विजेन्द्र सिंह पुत्र पारस सिंह 3- नीरज सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासीगण मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. SHO पारस नाथ सिंह थाना फेफना जनपद बलिया
2. कां0 गुलाब चन्द्र यादव थाना फेफना जनपद बलिया
3. का0 उमाशंकर थाना फेफना जनपद बलिया
4. चालक कां0 मनेन्द्र कुमार यादव थाना फेफना जनपद बलिया

No comments