थाना नगरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से नाजायज तमंचा मय कारतुस .315 बोर बरामद
बलिया ।। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे चोरी/लूट/नकबजनी की रोकथाम व अबैध शस्त्रो की बरामदगी हेतु अभियान में आज दिनांक 12.12.2022 को उ0नि0 राजेश दुबे मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध/वाहन/व्यक्ति तथा रोकथाम जुर्म जरायम के क्षेत्र में मामूर थे मुखविर की सूचना पर गोवध / गैगेस्टर का अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद निवासी विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया को नेछुवाडीह मोड़ विशुनपुरा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता (कान्ता) प्रसाद निवासी विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया
बरामदगी का विवरण –
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
2. 01अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 366/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया
2. मु0अ0स0 050/2022 धारा 3/5ए/8 व 11(1) डी0 पशु क्रूरता अधि0 थाना नगरा जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0 154/2022 धारा 2,3(1) उ0प्र0 गि0 समाज विरोधी क्रियाकलाप निवा0 अधि0 थाना नगरा जनपद बलिया
4. मु0अ0स0 046/2019 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 व 419,420,467,468 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री राजेश दुबे थाना नगरा जनपद बलिया
2. उ0नि0 रविन्द्र सिह थाना नगरा जनपद बलिया
3. का0 अन्शुमान मिश्रा थाना नगरा जनपद बलिया
4. का0 सर्वेश चौधरी थाना नगरा जनपद बलिया

No comments