Header Ads

Header ADS

सलेमपुर लोक सभा के मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोला विपक्ष पर हमला


 मनियर बलिया। ये कहते कि भाजपा संविधान बदल देगी। संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा करती है। कांग्रेस और सपा वाले संविधान को लेकर झूठ फैला रहे है। ये केवल समाज का ध्यान भटकाने का काम करते है। आगाह किया कि ये लोग सत्ता में आए तो ओबीसी के आरक्षण में मुसलमानों को देंगे। ये सत्ता में आये तो पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहते है। जिसमें महिलाओं की क्या स्थिति होती है यह सभी जानते है। भाजपा इसका विरोध करती है। संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाएं जीतें इसके लिए भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है। वे शनिवार को सलेमपुर लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के पक्ष में मनियर में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सपा की राज्य और कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी तो रोज बम विस्फोट होते थे। ये लोग कहते थे कि ये तो सीमा पार से हो रहा है। इनके अंदर इच्छा शक्ति का अभाव था। मोदी सरकार के आने के बाद अब तो जोर से पटाखा फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है कि ये मेरा नहीं है। आज का भारत छेड़ता नहीं है लेकिन छेड़ने पर छोड़ता भी नहीं है। पाकिस्तान का राग अलापने वाले देख लोग देख लें कि वहां तेईस करोड़ लोग भूख से तड़प रहे है। अस्सी करोड़ लोगों को करोड़ फ्री में राशन, आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिली है और चार जून को सरकार बनने पर अब 70 वर्ष आयु के लोगों को भी फ्री इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में चार करोड़ गरीबों के मकान बने है। ऐलान किया कि जब नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो सभी गरीबी से नीचे रहने वाले लोगों को पक्का घर देंगे। कहा कि भाजपा अयोध्या में राममंदिर का निर्माण करती है तो आजमगढ़ में सुहेलदेव विश्वविद्यालय का भी निर्माण करती है। इस मौके पर बसपा के पूर्व प्रत्याशी संजीव वर्मा, सपा के बांसडीह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बांसडीह के पूर्व चेयरमैन चुना सिंह, पूनम गुप्ता ने भाजपा ज्वाइन किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से भाजपा विधायक केतकी सिंह, सांसद रवीद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, छट्टू राम, डॉक्टर संजय गोंड़, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी ने संबोधित किया। मंच पर विनोद शंकर दूबे, राजधारी सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, भगवान पाठक, विजय लक्ष्मी गौतम, छोटू राम, केतकी सिंह, बलिराम उपाध्याय राजेश सिंह, नकुल चौबे, शिवनारायण निषाद, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, डॉक्टर संजय कुमार गोंड़, कुंवरौ विजय सिंह, सभा कुंवर, धनंजय कनौजिया, सुधांशु गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे। 



इंसेक्ट

400 पार के नारा से घबरा रहा है विपक्ष : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा

कि हम जब चार सौ पार की बात करते है तो इंडी गठबंधन के लोग घबरा जाते है। ये सभी लोग मिलकर भी चार सौ सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता इन्हें यह कह कर जवाब देगी कि जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे। दावा किया कि, कश्मीर से कन्याकुमारी और असम के कामरूप से गुजरात के कच्छ तक एक ही नारा गूंज रहा है कि चार जून को जब परिणाम आएगा तो कोई रामभक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर बैठेगा।



रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.