सिकन्दरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में चीनी माझा के खिलाफ चलाया अभियान
सिकन्दरपुर(बलिया)चाइनीज मांझे की बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पतंग व चीनी माझे की दूकानों पर शनिवार को सूक्ष्म जांच की गई।टीम ने चट्टी के मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और पतंग सामग्री बेचने वाली दुकानों में रखे स्टॉक की गहन जांच की और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि चाइनीज मांझा बिकते पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि अभियान के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते बाजार में खलबली बनी रही और कई दुकानदार एहतियातन दुकानें बंद करते नजर आए।
इसी क्रम में सिकंदरपुर थाने के हल्का नंबर एक के उप निरीक्षक उदय राज यादव,उप निरीक्षक रमेश यादव ने कांस्टेबल राजन यादव,कांस्टेबल रवि शंकर पटेल के साथ हल्का नंबर एक के सभी गांव के दुकानों पर पहुंच कर जांच किया दुकानदारों को सख्त हिदायत दिए गए कि अगर चीनी माझे बेचते हुए पकड़े गए तो मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।
इस सम्बन्ध में उप निरीक्षक उदय राज यादव ने बताया कि चाइनीज मांझा गैरकानूनी होने के साथ-साथ आमजन, विशेषकर बच्चों और राहगीरों के लिए अत्यंत खतरनाक है जनसुरक्षा के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें और केवल सुरक्षित एवं मानक मांझे का ही उपयोग कराएं। साथ ही नागरिकों से कहा है कि कहीं भी चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।
खिचड़ी वाला दिन मकर संक्रांति के दिन चाइनीज मांझा से ही आजमगढ़ में एक डॉक्टर का गला कट गया।
इसी क्रम में बलिया जिले के कप्तान ने हम लोगों को आदेश दिया और उनके ही आदेश के अनुसार चेकिंग अभियान चलाया गया।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


No comments