युवा समाजसेवी बाबू विमल राय आंदोलन सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल -समर्थकों में खुशी
सिकन्दरपुर(बलिया) ।। बसपा सुप्रीमो व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के तेज तर्रार व युवा समाजसेवी बाबू विमल राय आन्दोलन अपने सैकड़ो भाजपा समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए।
विमल राय आजमगढ़ मंडल के चीफ कॉर्डिनेटर दिनेश चंद्रा जी, चीफ कॉर्डिनेटर हरिश्चंद गौतम जी व कॉर्डिनेटर मदन राम जी, कॉर्डिनेटर हीरामणि भारती जी ,बलिया जिलाध्यक्ष श्री नन्द लाल राम जी,पूर्व जिलाध्यक्ष बलिया रणजीत भारती जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती जी,सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष भाई सिकंदर गौतम जी, पूर्व सिकंदरपुर विधानसभाध्यक्ष भाई अजीत कुमार बब्लू जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार भारती जी,बसपा जिला प्रभारी सत्येंद्र भारती जी, सिकंदरपुर विधानसभा प्रभारी भाई सुनील गौतम जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भाई विनोद यादव जी, प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य मनजीत यादव जी,बसपा नेता सुरेश मास्टर जी,बसपा नेता लालजी राम जी , बसपा नेता ध्रुप कुमार भारती जी, बसपा नेता छोटेलाल राम जी के कुशल नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए।
इनके बसपा में जुड़ने की सूचना पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री राय के जुड़ने से निश्चित ही बहुजन समाज पार्टी भी काफी मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



No comments