नगर के मिल्की मोहल्ला में पूर्व लेखपाल रफीक अहमद का सालाना व पुण्यतिथि कि मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन,, इफ्तार पार्टी में सैकडो रोजदार हुए शामिल
सिकन्दरपुर (बलिया) ।। सिकंदरपुर के मोहल्ला मिल्की में पूर्व लेखपाल मरहूम रफीक अहमद का पांचवीं सालाना व पुण्यतिथि पर जमजम इंटरप्राइजेज की तरफ से शनिवार की शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और मगरिब की अज़ान होते ही तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा।
जमजम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर इंजीनियर जल्फिकार अहमद ने बताया कि रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर मुजम्मिल हुसैन, आजाद एडवोकेट, जनेद, खालिद भाई हाफिज इलियास, शेख वसी मास्टर, आरिफ अंसारी, इमरान खान, गौहर खान, शकील, मोहम्मद शाकिब, विनोद, दर्गेश सहित सैकड़ों रोजेदार मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिलशाद अहमद (पत्रकार) मिल्की मोहल्ला सिकंदरपुर के द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के समापन पर जमजम इंटरप्राइजेज के मैनेजर जुनेद अहमद ने सभी अतिथियों और रोजदारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


No comments