सिकन्दरपुर(बलिया)गरीबों और असहायों की मदद के लिए दिलोजान से तत्पर रहने वाले स्थानीय सी ओ आफिस में तैनात एक कांस्टेबल हमेशा इलाके में चर्चा का विषय बने रहते हैं।कोई उन्हें गरीब परिवार निरूपित करता है तो कुछ उन्हें निर्धनों का मसीहा बता कर उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं।


वह कांस्टेबल हैं सुनील शाह जो जनता में चर्चा का विषय बने हुए हैं।वह अक्सर किसी न किसी उपेक्षित गरीब बस्ती में पहुंच कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वहां के नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्यों का बोध कराते हैं ।बल्कि शिक्षा के महत्व से अवगत करा कर उन्हें अपने बच्चों को शिक्षित करने की सलाह देते हैं।बताते हैं कि शिक्षा एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति के आर्थिक व सामाजिक स्तर को बेहतर बनाने में सक्षम है।


इसी क्रम में कांस्टेबल श्री शाह रविवार को आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े समीपवर्ती नट बस्ती में पहुंचे।जहां बस्ती के निवासियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।बताया कि यह व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाती और उसे आर्थिक व सामाजिक रूप से ऊपर उठती है।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता