सीओ दफ्तर सिकन्दरपुर का कांस्टेबल सुनील शाह अपने सामाजिक कार्यों से बना चर्चा का विषय
सिकन्दरपुर(बलिया) ।। सी ओ सर्किल सिकन्दरपुर में नियुक्त एक ऐसे भी सिपाही हैं जो अपने उत्तम सामाजिक,शैक्षिक एवं जनहित के अन्य कार्यों को ले कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।ठंडी के दिनों में वे गरीबों व असहायों में गर्म वस्त्र वितरित कर उनकी दुआ के भागीदार बनते हैं।वहीं कभी स्वच्छता सम्बन्धी टी कभी शिक्षा उन्नयन सम्बन्धी रैली निकाल कर साफ सफ़ाई पर बल देते व शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।
इसी क्रम में सी ओ दफ्तर सिकन्दरपुर के उक्त कांस्टेबल सुनील शाह ने रविवार को अपने नेतृत्व में शिक्षा के उन्नयन और महिला सशक्तिकरण के संबंध में बाइक रैली निकाल कर नागरिकों को तत्सम्बन्धी बेहतर सन्देश दिया।
थाना गेट के सामने से SSI चंद्रशेखर यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जुलूस थाना गेट से प्रस्थान कर रैली हॉस्पिटल मोड, आनंदी स्वीट, जालपा चौक से होकर स्टेशन चौराहा, जलालीपुर चौराहा, जालपा चौक, गांधी मोहल्ला ,गुरुजी मोड, चतुर्भुज नाथ मंदिर,नगरा मोड़, ब्लॉक के सामने काशीराम आवास पर पहुंच कर समाप्त हुई।जहां महिलाओं को शिक्षा अभियान व महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया व उनके मूल्यों को समझाया गया।
रैली में शामिल अंशू गिरी, विकास शाह, प्रीतम शाह, छोटू कुमार, नीरज गुप्ता,सौरव राजभर, सनोज कुमार, सतीश सिंह ,संजय प्रजापति, विपिन यादव, संजीव कुमार, दाऊ रावत, भानु प्रकाश, रूपचंद वर्मा आदि प्रमुख लोग भी शामिल रहे।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन कांस्टेबल सुनील शाह कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल स्कूल जाना व किताबी ज्ञान ही नहीं।बल्कि हमारी सोच व्यवहार में बेहतर बदलाव तथा समस्याओं को सुलझाने में हमारी क्षमता का भी विकास है।
कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम ऐसा ज्ञान प्राप्त करते हैं जो हमें दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।खक की हम विज्ञान,गणित,इतिहास तथा विभिन्न भाषाएं अच्छी तरह से सीखते तो हैं किंतु यह पर्याप्त नहीं है।इससे भी महत्वपूर्ण है कि हम दयालुता, ईमानदारी,कर्मठता तथा अन्य गुणों को भी आत्मसात करें।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता






No comments