Header Ads

Header ADS

नवका ब्रह्म बाबा समिति के अध्यक्ष चुने गए सूमन जी उपाध्याय।


 मनियर (बलिया)।मनियर स्थित प्रसिद्ध नवका ब्रह्म बाबा मंदिर के कुशल संचालन हेतु रविवार को देर शाम नवका ब्रह्म बाबा समिति की बैठक हुई जिसमें  अध्यक्ष पद के लिए सूमन जी उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव रखा गया । जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया।नवका ब्रह्म बाबा समिति के अध्यक्ष सूमन जी उपाध्याय ने कहा कि समिति ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका मैं भली-भांति कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा।  बताते चलें कि समिति के अध्यक्ष राम ब्यास उपाध्याय का निधन विगत कुछ माह पूर्व कोविड-19 के वजह से हो गया था । उसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुली उपाध्याय थे। सूमन जी उपाध्याय के अध्यक्ष बनते ही खुशी की लहर दौड़ गई ।

 सूमन जी उपाध्याय की गिनती मनियर के प्रकाण्ड विद्वानों में होती है। स्वागत करने वालों में पंकज उपाध्याय, अधिवक्ता मृदुल उपाध्याय,श्रीराम उपाध्याय ,जितेंद्र उपाध्याय ,मीटर सिंह,घूरा पटेल, अजय पटेल, मदन सचेस सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Report - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.