Header Ads

Header ADS

सीढ़ी द्वारा छत से नीचे उतरते समय असन्तुलित हो कर नीचे गिर जाने से महिला गम्भीर रूप से हुई घायल


 सिकन्दरपुर(बलिया)स्थानीय थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव में मंगलवार को सीढ़ी द्वारा छत से नीचे उतरते समय असन्तुलित हो कर  नीचे गिर जाने से 50 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि जिले के  छाता गांव निवासी विजय कुमार गुप्त की पुत्री क्रांति की शादी गांग किशोर में प्रदीप कुमार गुप्त के साथ हुई है।अपनी पुत्री से मिलने के लिए सोमवार को  उसकी मां मीरा देवी पत्नी विजय गुप्त गांग किशोर आयी थीं।मंगलवार को मीरा देवी अपने रिश्तेदार के मकान के छत पर बैठी थीं।शाम को मीरा देवी सीढ़ी के माध्यम से छत से नीचे उतर रही थीं कि उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से असन्तुलित हो कर वह नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गईं।मीरा देवी के  घायल होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और वे  इलाज हेतु उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने गम्भीर स्थिति को देख कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


रिपोर्ट - मुहम्मद आसिफ़/शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.