सादगी के साथ मनाया गया प्रदेश के पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू की 10 वीं पुण्यतिथि
मनियर (बलिया) । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू की 10 वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्ण मनियर सदर बाजार में कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए रविवार के दिन मनाया गया ।इस मौके पर औपचारिकता पूरा करते हुए गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
बताते चलें कि पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह का जन्म नगर पंचायत मनियर के स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह के पुत्र के रूप में 20जुलाई 1924 को हुआ था ।
वह 1951 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरा करने के बाद पहली बार 1952 में नगर पंचायत मनियर के सदस्य के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत की ।1957 से 1964 तक व नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन तथा 1969 में निर्दल विधायक 1974 से 1977 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक एवं 1979 से 1984 तक उत्तर प्रदेश सरकार में वन जन्तु उद्यान राज्यमंत्री रहे। आजीवन वह कांग्रेसी रहते हुए 23जनवरी 2012 में स्वर्ग सिधार गए।
उनके 5 पुत्र आद्या शक्ति कुमार सिंह ,पराशक्ति कुमार सिंह ,सर्व शक्ति कुमार सिंह ,महाशक्ति कुमार सिंह, ईश शक्ति कुमार सिंह एवं एक पुत्री दिव्या सिंह हुई। इन्हीं के पुत्र सर्वशक्ति सिंह कांग्रेस प्रदेश महासचिव रहे एवं बाद में एमएलसी बने। इनके दामाद प्रवीण सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए। माल्यार्पण करने वालों में जनक सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय जी, सुमन जी उपाध्याय ,नागेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह ,विजय प्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह ,प्रेम सिंह, विजय बहादुर सिंह, संकल्प सिंह, रामप्रीत यादव, मैनेजर सिंह ,योगेंद्र सिंह, नागा सिंह, कंचन सिंह, विनय सिंह, बच्चा सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शिवनारायण राय, ह्रदय शंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे ।उनके सुपुत्र महाशक्ति सिंह उर्फ कंचन जी ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह
No comments