Header Ads

Header ADS

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा


 सिकन्दरपुर(बलिया)   पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी आज दिन रविवार को चेतन किशोर तहसील सिकंदरपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को देखते हुए दिशा निर्देश देते हुए और कार्यक्रम स्थल पर मौके का मुआयना करने के बाद कई जगहों पर बैरिकेडिंग पुलिस की कड़ी व्यवस्था उन रास्तों पर रहेगा कि किसी तरह का कोई बाधा उत्पन्न ना हो उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती साथ ही महिला फोर्स की भी तैनाती रहेगी। हेलिपैड को लेकर काफी सन्तुष्ट दिखे व मौके पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राजेश तिवारी के साथ थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर राजेश यादव व खेजुरी थानाध्यक्ष  अखिलेश कुमार अपने मय फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे ।इसके बाद उपजिलाधिकारी  व एडिशनल एस पी के साथ करीब आधे घंटे तक गहन वार्ता चली जिसमे सुरक्षा व्यस्था को लेकर वार्ता चली  3 तारीख को  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या  का आगमन होना है।      


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.