पाला लागे भोजपुरी गाने का हुआ शूटिंग
बलिया । भोजपुरी के स्टार की बात ही अनोखी और निराली होती है वह अपना देसीपन कहीं भी नहीं छोड़ते चाहे वह यूपी हो, बिहार या मुंबई हो, इसी क्रम में फंटेशिया वॉटर पार्क करनई बलिया में रविवार की दोपहर पाला लागे भोजपुरी गाने का शूटिंग किया गया।
इस दौरान होली से संबंधित भोजपुरी गाने पर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया गया। वही प्रोड्यूसर विनय पांडे ने बताया कि आज से हम लोग गाने की शूटिंग करना शुरू किए हैं और ऐसे ही नए नए एल्बम और आगे भी बनते रहेंगे। इस दौरान प्रोड्यूसर विनय पांडे पालक म्यूजिक भोजपुरी,डायरेक्टर धर्मेंद्र ठाकुर, कैमरामैन रवि गुप्ता, सहयोगी टुनटुन यादव, बंटी राय, मुकेश सिंह, मेकअप मैन राजेश राठौर, सिंगर रेनू यादव, अलका यादव, भूतेली पांडे, ऋतु राय आदि लोग मौजूद रहे।
बलिया /(डेस्क)
No comments