Header Ads

Header ADS

ओले गिरने से तापमान में हुई गिरावट, ठंड के आगोश में जकड़े लोग


 सिकन्दरपुर, (बलिया) । जनपद में गुरुवार के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को हवा और बादलों के बीच रात्रि 10:30 बजे बारिश के साथ ही ओले गिरने से शनिवार को तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। 

इससे एक बार फिर सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र ठंड के आगोश में जकड़ गया है। शुक्रवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, कई बार बूंदाबांदी भी हुई वहीं रात को हुई इस ओलावृष्टि के नजारे को क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों रिश्तेदारों को ओलावृष्टि की वीडियो भी भेजी। वहीं अचानक बदला मौसम क्षेत्रवासियों को पहाड़ों की सर्दी का एहसास कराता रहा। उधर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। दो दिन पहले मौसम एकदाम साफ हो गया था। नगर के साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। हालांकि ओले का वजन ज्यादा नहीं था। अन्यथा किसानों को ज्यादा नुकसान हो जाता। पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं। ये स्थिति शनिवार को भी बरकरार रही। इससे ठंड में इजाफा हो गया।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.