श्री स्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर महथापार के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
सिकन्दरपुर,(बलिया) । राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत श्री स्वामी नाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर महथापार काजीपुर बलिया के प्रांगण में चित्रलेखा तिवारी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्र की वरिष्ठ समाजसेवीका शशि दुबे ने छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए 8 मार्च को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
महिला दिवस की शुरुआत कई वर्ष पूर्व महिलाओं के अधिकार जिसमें मताधिकार, लैंगिक समानता ,प्रजनन अधिकार, महिला हिंसा के खिलाफ शुरू हुआ जो आज पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजशास्त्र के प्रवक्ता राजकुमार मल्ल ने बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है आज भी राजनीतिक क्षेत्र में जिस स्तर से महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए उस रूप में नहीं हो पा रहा अगर आरक्षण से महिलाएं महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका भी प्राप्त होता है वह महिलाएं सिर्फ शोभा के लिए ही रह जा रही हैं और घरों से बाहर नहीं निकलती जो देश का दुर्भाग्य है।
महिलाओं को उनका अधिकार शिक्षा के द्वारा ही प्राप्त हो सकेगा अतः आप सभी शिक्षित बने और अपने अधिकारों के बारे में जाने ।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से अंशु यादव, सकीना खातून, सुजीत वर्मा, निशा यादव, विभा ठाकुर इत्यादि छात्र /छात्राओं ने संबोधित किया कार्यक्रम को कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार एवं नीरज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संचालित कराया गया ।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता
No comments