Header Ads

Header ADS

रोजा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम एकता और सद्भावना को मजबूती मिली


 मनियर (बलिया) ।  रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के बाद मुस्लिम बंधुओं ने मोहम्मद मोहद्दीन के अहाते  चाँदू पाकड़ में रोजा इफ्तार खोला ।इस मौके पर हिंदू  मुस्लिम एकता  और सद्भावना की तस्वीर उभर आई। इस्लामिक धर्म के सबसे पवित्र त्योहार रोजा इफ्तार में सपा नेता संकल्प सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ,युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी ,भाकपा माले नेता बसंत कुमार सिंह उर्फ मुन्नी सिंह की मौजूदगी ने हिंदू मुस्लिम एकता एवं सद्भावना को मजबूत किया।

 कहा जाता है कि सच्चे दिल से यदि अल्लाह को याद किया जाता है तो सारी इच्छाएं पूर्ण होती है। इस मौके पर पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाओं को भी याद किया जाता है। 2 अप्रैल से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना संभवत 2 मई को एक माह बाद समाप्त होगा। सैकड़ों लोगों ने रोजा खोला। रोजा इफ्तार का आयोजन गोल्डेन, नदीम, शादाब,  सोनू ,मासूम, इफ्तेखार अहमद आदि ने किया था।


रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह

No comments

Powered by Blogger.