ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांतिपूर्ण मना
मनियर(बलिया) । इस्लाम में त्याग एवं कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-जुहा अर्थात बकरीद त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनियर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी। मनियर ईदगाह पर मनियर कस्बे सहित आसपास के मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह पर नमाज 7:00 बजे के आसपास की तथा एक दूसरे से गले मिलकर बकरी ईद की बधाई दी।
मनियर थाना क्षेत्र के ही निपानिया गांव में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण मने इसलिए पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त देखी गई। वहां पीएसी भी कैम्प कर रही थी। विगत करीब एक माह पूर्व नमाज अदा कर वापस लौट जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर मुस्लिम समाज के एक युवक द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था जिसको लेकर प्रशासन काफी सतर्क थी।
एक ही संप्रदाय के दो समूहों के लोग काफी दिनों से अलग-अलग नमाज अदा कर रहे थे। इस बार प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक साथ नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमात व नमाज अदा कर सलामती की दुआएं मांगी। इस मौके पर एसएचओ मनियर कमलेश कुमार पटेल ,उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, पीएससी प्लाटून कमांडर अखिलेश कुमार, कांस्टेबल गण संतोष सिंह, नीरज यादव ,जितेंद्र, दिवाकर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - वीरेंद्र सिंह



No comments