सिकन्दरपुर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बने अरुण कुमार सिंह उर्फ हुकुम सिंह, वही प्रदीप कुमार पासवान को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
सिकन्दरपुर (बलिया) । स्थानीय तहसील सभागार में तहसील लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी जिला मंत्री मुन्ना राम व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष निपेद्र मौर्य की देखरेख में हुआ। जिसमें तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ हुकुम सिंह 22 मत डॉ सुनील कुमार को 18 मत मिला जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए 4 मतों से अरुण कुमार सिंह को विजई घोषित किया। वही तहसील मंत्री के पद के लिए हुए चुनाव में प्रदीप कुमार पासवान 22 मत व इंद्रजीत यादव को 19 मत मिला जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने प्रदीप कुमार पासवान को 3 मतों से विजई घोषित किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय प्रकाश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष एहतेशाम अहमद उपमंत्री अमरनाथ कोषाध्यक्ष प्रवीण मौर्य ऑडिटर सुजीत कुमार गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव होने के बाद तत्काल बांसडीह तहसील के पूर्व तहसील अध्यक्ष अभय कुमार सिंह द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय व अन्य तहसीलों से आए लोगों का अंगवस्त्रम व माला पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राम पूजन राम पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह निर्भय नारायण सिंह जिला मंत्री मुन्ना राम अभय नारायण सिंह लल्लन राम अच्छा एक बार नाथ पांडे सुधीर कुमार पांडे आशुतोष पवन पांडे अखिलेश यादव रितेश सिंह लक्ष्मीकांत यादव कौशल सिंह मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता


No comments